एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर मंझरिया में शनिवार को कला व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों व अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। प्रदर्शनी के दौरान संपूर्ण परिसर में ज्ञान,रचनात्मकता व अनुशासन का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला। निदेशक डॉ मदन बनिक ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण,नवाचार क्षमता तथा कलात्मक सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना है। इसके पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन निर्णायक मंडल में शामिल डॉ पी के चक्रवर्ती,डॉ बी एन द्विवेदी व विद्यालय निदेशक ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के उपरांत आगत अतिथियों व निर्णायक मंडल सदस्यों ने प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न मॉडलों व कलाकृतियों का अवलोकन किया। अपने संबोधन डॉ. पीके चक्रवर्ती ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच, पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा समस्या- समाधान की क्षमता को विकसित करते हैं। विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन से जुड़े उपयोगी व प्रेरक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें प्रमुख रूप से डेथ इंडिकेटर,कार्बन प्यूरीफायर, माइक्रो स्कोप मॉडल,हाइड्रोइलेक्ट्र िक जेनरेटर तथा नेचुरल फार्मिंग मॉडल शामिल रहे। इन मॉडलों के माध्यम से छात्रों ने स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण,ऊर्जा उत्पादन तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक कलात्मक शैली का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। प्रदर्शित प्रमुख कृतियों में ताज महल का सूक्ष्म मॉडल, मंडल एवं लीपन कला, राम मंदिर प्रतिरूप, मधुबनी पेंटिंग आदि आकर्षण का केंद्र रहे।
https://ift.tt/qcoNEZX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply