DniNews.Live

रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन:राष्ट्रपति बोलीं- नर सेवा ही नारायण सेवा है, रोगी अब इलाज से वंचित नहीं रहेंगे

मथुरा-वृंदावन में सुबह तेज बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परिवार संग प्रेमानंदजी के आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने महाराज जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद नीम करौरी बाबा आश्रम में हनुमान जी और बाबा की समाधि स्थल के दर्शन किए। यहां दर्शन करने के बाद वह रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची। वहां उन्होंने लाल फीता काटकर पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया। देखें ये तीन तस्वीरें… 400-बेड वाला रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल 118 वर्षों से गरीबों को किफायती (कॉर्पोरेट जैसी) स्वास्थ्य सेवाएँ दे रहा है। जिस यूनिट का आज उद्घाटन हुआ, इस आधुनिक यूनिट में ऑन्कोलॉजी ओपीडी, कीमोथेरेपी डे-केयर, और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध है। इसमें ट्रूबीम विद हाइपरआर्क, हैल्सियन विद हाइपरसाइट, और ब्रैकीथेरेपी जैसी उच्च तकनीक मौजूद है। यह संस्थान पिछले एक सदी से भी अधिक समय से मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों को रियायती दर पर मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं दे कर रहा है। राष्ट्रपति के दौरा का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *