पटना के रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हें रात में तबीयत बिगड़ने पर फौरन पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संजीव कुमार 2009 बैच के अधिकारी थे। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। पहले पैरालिसिस अटैक आया, फिर हार्ट अटैक से मौत जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार ड्यूटी के दौरान पहले उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था। इसके बाद रामकृष्ण नगर थाने स्टाफ और सहयोगियों ने पुलिस जिप्सी में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर आए। पटना के पारस अस्पताल में साढ़े 7 बजे लगभग उन्हें भर्ती किया गया। फिर रात लगभग 10 बजे संजीव कुमार की आकस्मिक हार्ट अटैक से निधन हो गया। रात में करीब 12 बजे खबर की जानकारी मिलने के बाद पत्नी,भाई, ससुर एवं अन्य परिजन पारस अस्पताल पहुंचे। खबर अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/oLPTzYf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply