श्रावस्ती के रविवार को जगरावल गढ़ी गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक किशोर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना करीब 2.30 बजे इकौना थाना क्षेत्र की है। मौके पर पुलिसबल और गोताखोरों की टीम मौजूद है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…
गहरे पानी में जाने से डूबे किशोर जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया, जिसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को नदी से बाहर निकाला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है। दूसरे किशोर का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता किशोर की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक खोज अभियान जारी था।
इकौना थानाध्यक्ष ने बताया- इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… राप्ती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड के रामगढ़ी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राप्ती नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर शिवा मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply