DniNews.Live

राप्ती नदी में नहाते समय एक बच्चा डूबा:श्रावस्ती में तीन बच्चों में से एक लापता, तलाश जारी

श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड के रामगढ़ी गांव में शुक्रवार को राप्ती नदी में नहाने गए बच्चों में से एक किशोर गहरे पानी में लापता हो गया। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर उसकी तलाश में जुटे हैं। तीन बच्चे नहा रहे थे, एक लापता जानकारी के अनुसार, गांव के पास गौशाला के निकट राप्ती नदी में तीन बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास कर दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरा बच्चा लापता हो गया। लापता किशोर की पहचान लापता बच्चे की पहचान रामगढ़ी गांव निवासी 16 वर्षीय शिवा मिश्रा, पुत्र शिव कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। तुरंत शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया, जो लगातार जारी है। अब तक नहीं मिला कोई सुराग समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों द्वारा राप्ती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने तेज की खोजबीन प्रशासन द्वारा बच्चे की तलाश तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोग भी खोज अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *