राधा गोविन्द शयन आरती परिकर द्वारा आयोजित मासिक 56 भोग कीर्तन श्रृंखला के तहत इस बार “राम जन्म महोत्सव” बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से टॉफी मनोरथ का भोग लगाया गया, जिसने उत्सव को खास बना दिया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए रसिक नितिन कथूरिया एवं रसिक निकुंज देव ने अपने भावपूर्ण पदों और भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने “आज जन्मे हैं राम रघुराइयाँ” और “प्रगटे हैं चारों भइया अवध बजे बधाइयाँ” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा उत्सव परिसर आनंदमय हो उठा और भक्तजन भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को टॉफी का प्रसाद वितरित किया गया। परिकर द्वारा हर माह प्रभु की कृपा से इस प्रकार के मासिक कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें ऋतु के अनुसार प्रभु के बंगले का विशेष श्रृंगार और 56 भोग का मनोरथ लगाया जाता है। साथ ही वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों से रसिक जनों को भजन गायन के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक अग्रवाल, अतुल गर्ग, नितिन गुप्ता, अभिषेक मित्तल, सचिन गुप्ता, हिमांशु शर्मा, राजू भैया, मयंक महेश्वरी, अमित अग्रवाल सहित राधा गोविन्द शयन आरती परिकर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply