DniNews.Live

रात का तापमान सामान्य से 1.9°C कम, सुबह हल्की सर्दी:आगरा में रविवार सुबह हल्की धूप, इस सप्ताह बाद बढ़ेगा तापमान

मार्च के महीने में सुबह ठंड का अहसास हो रहा है। कुछ दिन सुबह जो धूप चुभ रही थी, फिलहाल राहत दे रही है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9°C कम रहा। रविवार सुबह का तापमान लगभग 15°C रहा। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान 5.8°C अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बाद तापमान में काफी बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को दिन में बादल छाये रह सकते हैं। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… रविवार सुबह का मौसम रविवार सुबह आगरा का मौसम खुला हुआ है। हल्की धूप निकली हुई है। हालांकि सुबह के समय हल्की सर्दी का अहसास जरूर हो रहा था। हल्की की वजह से मौसम में ठंडक रही। जबकि शनिवार सुबह आगरा में कोहरा छा गया था। मार्च में कोहरा देखकर कुछ लोग हैरान रह गए थे। रविवार सुबह का तापमान लगभग 15°C रहा। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। इसके साथ ही तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी थी। शनिवार को भी मौसम पर इसका असर रहा। शनिवार को दोपहर में कुछ समय के बादल छाये रहे थे। मगर, रविवार सुबह से मौसम खुला हुआ है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को बादल छाये रह सकते हैं। मगर, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में गर्मी का अहसास होने लगेगा। अगले सप्ताह से गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीं है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *