![]()
राणी सती दादी के भजनों पर झूमें भक्त:गोरखपुर में भव्य कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
गोरखपुर में श्री राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से मासिक कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी पूरे भक्ति भाव से कीर्तन- भजन में लीन नजर आएं। कार्यक्रम की शुरुआत दादी जी के भव्य श्रृंगार से किया गया। उसके बाद मधुर कीर्तन और दादी जी के भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भजनों का यह सिलसिला घंटों तक चला। इस दौरान विनायक जी चले आना हमारे कीर्तन में, पित्रो की महिमा बड़ी निराली, दादी जी आओ थारा चरण दबाऊंगी जैसे भजन गाएं गए। उसके बाद श्रद्धालुओं की ओर से थली पूजन किया गया। इसके अलावा भोग- आरती के बाद भक्तों ने महाप्रसाद लिया। इस दौरान कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास,पवन सिंघानिया, भरत जालान, नारायण खेमका,अमित सिंघानिया, मनीष रूगटा, मनोज गोयल, संजय, शैलेश तुलस्यान, संदीप केडिया, दीपक , विनय, संदीप कटारूका ,चन्दन, सुमन सिंघानिया, मंजू जालान, एकता, मीता, संजू,काजल और बड़ी संख्या में दादी भक्त सपरिवार उपस्थित रहे।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply