Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक:संतकबीर नगर में कहा- तय समय में दें सही और पूर्ण सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


                 राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक:संतकबीर नगर में कहा- तय समय में दें सही और पूर्ण सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक:संतकबीर नगर में कहा- तय समय में दें सही और पूर्ण सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिले के मेंहदावल में देर शाम राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार की अध्यक्षता में जन सूचना अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों को तय समय सीमा के भीतर सही और पूर्ण सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि आरटीआई अधिनियम नागरिकों को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागों के जन सूचना अधिकारी आरटीआई आवेदनों को गंभीरता से लें और प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि दी जाने वाली सूचना न केवल समय पर हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और सटीक भी होनी चाहिए। अधूरी या भ्रामक सूचना देने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए आरटीआई प्रक्रिया को मजबूत करना आवश्यक है। बैठक में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी याचिका को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित विभिन्न ब्लॉकों के बीडीओ, बीईओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *