DniNews.Live

राज्य संपत्ति विभाग से 7.8 करोड़ की वसूली:लखनऊ नगर निगम ने किया रिकॉर्ड टैक्स कलेक्शन,हाईकोर्ट ने भी 35.16 करोड़ हाउस टैक्स किया था जमा

नगर निगम लखनऊ की तरफ से टैक्स वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जोन-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राज्य संपत्ति विभाग से 7 करोड़ 8 लाख रुपये की वसूली कर नगर निगम के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर टैक्स कलेक्शन में पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड बढ़त नगर निगम को मिली है। जोन 1 में कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय और कर निरीक्षक देवी शंकर दुबे के नेतृत्व में टीम ने राज्य संपत्ति विभाग से 7 करोड़ 8 लाख रुपए की वसूली की है। इस पूरे अभियान में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि नगर निगम को मिली है। वित्त वर्ष के खत्म होने में कुछ दिन ही बचे होने पर यह बड़ी वसूली नगर निगम को मिली है। हाईकोर्ट से टैक्स वसूली में रही सराहनीय भूमिका नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई से अन्य बकायेदार विभागों पर भी दबाव बनेगा और राजस्व में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों ने साफ किया कि कर वसूली अभियान आगे भी इसी गति से जारी रहेगा। वहीं, कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय सहित अन्य की तरफ से जोन-4 में तैनाती के दौरान हाईकोर्ट, लखनऊ से 35 करोड़ 16 लाख रुपए की कर वसूली में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *