DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राज्य में 1500, पटना में 300 चार्जिंग स्टेशन लगेंगे:एनएच किनारे रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप और ढाबों पर कर सकेंगे ईवी चार्ज

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पटना में 300, राज्य में 1500 से अधिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। ये स्टेशन पेट्रोल पंपों, रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर स्थापित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। वे पटना में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भविष्य की परिवहन जरूरतों और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए यह कदम जरूरी है। कहां बनेंगे… पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, ढाबा, नगर निगम, पथ निर्माण विभाग और अन्य सरकारी व निजी संस्थानों के माध्यम से स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर हर चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। अभी कितने… फिलहाल राज्य में 521 सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन चालू हैं। लोग इनका लाभ उठा रहे हैं। जरूरत क्यों…बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। 5 साल में 2 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिके।


https://ift.tt/eq2QT9L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *