DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राज्य में पटना सबसे ठंडा:अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 2.1 डिग्री का अंतर, लगातार चौथे दिन कोल्ड डे

पटना लगातार चौथे दिन सोमवार को कोल्ड डे की चपेट में रहा। कोहरे और बादलों के बीच दिनभर धूप नहीं निकली। वहीं तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। पटना राज्यभर में सबसे ठंडा रहा, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 2.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में भीषण ठंड का अलर्ट है। पांच दिनों तक पटना समेत आठ जिलों में धूप के नहीं निकलने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बिक्रमगंज में 17.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फारबिसगंज का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजगीर का न्यूनतम तापमान 9.1 और अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे क्या भास्कर एक्सपर्ट- आनंद शंकर, मौसम वैज्ञानिक राज्य में अगले 7 दिन तक भीषण ठंड झेलनी पड़ेगी अगले सात दिन तक राज्य में घना कुहासा, बादल और भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। 5 दिनों तक पटना समेत आठ जिलों में धूप नहीं निकलेगी। सोमवार को पूर्णिया में 600 मीटर विजिबिलिटी था। इसके आगे कुछ नहीं दिख रहा था। अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 10 विमान रद्द और 16 देरी से आए-गए कोहरे के कारण सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस के 8 और एयर इंडिया के 2 विमान रद्द हो गए। वहीं इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 16 विमान देरी से आए-गए। उधर, ट्रेनों की भी लेटलतीफी भी जारी है। तेजस राजधानी सोमवार को भी 17 घंटे से अधिक लेट आई। इसके अलावा मिजोरम राजधानी 16 घंटे, संपूर्ण क्रांति 16 घंटे, दिल्ली अमृत भारत 13 घंटे, मगध एक्सप्रेस 12 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस 13 घंटे सहित 15 से अधिक ट्रेनें लेट पहुंचीं।


https://ift.tt/mfh4cEX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *