जीरादेई|प्रखंड मुख्यालय के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, जीरादेई में आयोजित दो दिवसीय बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन शनिवार को भव्य रूप में किया गया। बिहार राज्य कबड्डी संघ और सीवान जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने-अपने ज़ोन की विजेता 9 टीमें भाग ले रही हैं।उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र सिंह,जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय,जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोरंजन सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष मनन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक मिंहाज,जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, धज्जु सिंह ऊंच विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद तिवारी एवं आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय की प्राचार्या सुमन कुमारी उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम में महेंद्र उच्च विद्यालय, जीरादेई बैंड के छात्र-छात्राओंके द्वारा ब से अतिथियों का स्वागत किया गया।
https://ift.tt/xdhXtkg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply