Breaking News

राज्यमंत्री ऊर्जा ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया शुभारंभ:पीएमश्री विद्यालय में बच्चों का फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर हुआ स्वागत


                 राज्यमंत्री ऊर्जा ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ:पीएमश्री विद्यालय में बच्चों का फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर हुआ स्वागत

राज्यमंत्री ऊर्जा ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया शुभारंभ:पीएमश्री विद्यालय में बच्चों का फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की। मुख्यमंत्री के वाराणसी से प्रसारित लाइव कार्यक्रम में छात्र हित में उठाए गए कदमों का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपना उत्तरदायित्व पूर्ण करने और छात्रों के हित को सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें और चॉकलेट वितरित की गईं। बच्चों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनकी शिक्षा-यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और जिलाधिकारी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भी तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ऊर्जा ने परिषदीय छात्र-छात्राओं को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ देने की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने सभी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का सुझाव दिया। अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करना है, जिसके तहत बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, चॉकलेट और टॉफी वितरित की गईं। मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को हलवा खिलाकर उनके आगामी जीवन के कल्याण का संदेश दिया। अध्ययन के प्रति रुचि जगाने और सत्र में सार्थक शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त करने वाले छात्रों में लविश (कक्षा 1), निशिका (कक्षा 2), भव्य (कक्षा 4), मनी (कक्षा 4), लक्ष्य (कक्षा 5), लवलिश (कक्षा 6), युग (कक्षा 6), रुद्रांश (कक्षा 7), गुंजन (कक्षा 8) और प्राची (कक्षा 8) शामिल थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *