DniNews.Live

राजीव मिश्रा लखीमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने:चुनाव में विकेश तिवारी मंत्री पद पर निर्वाचित

लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव में राजीव कुमार मिश्रा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि विकेश कुमार तिवारी ने मंत्री पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामदास वर्मा को 11 मतों के अंतर से हराया। वहीं, मंत्री पद पर विकेश कुमार तिवारी ने नारायण शुक्ला को 32 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सक्सेना की देखरेख में संपन्न हुई। उन्हें सहायक चुनाव अधिकारियों दयाशंकर वर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, गौरव अवस्थी और संतोष राजपूत ने सहयोग प्रदान किया। अन्य कई पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र शामिल हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, अनुराग दिवाकर और अनिल कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए। अंकेक्षक पद के लिए पंकज जायसवाल का चयन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी है। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *