राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह:डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ


                 राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह:डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह:डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार पाण्डेय निर्वाचित हुए। अरविन्द सिंह तोमर एडवोकेट उपाध्यक्ष, हरिभानु अवस्थी एडवोकेट महामंत्री और दुली चन्द्र एडवोकेट मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष के रूप में अरविन्द कुमार तिवारी और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर संत कुमार अवस्थी को मनोनीत किया गया। लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी वीरेन्द्र कुमार को सौंपी गई। सदस्य पदों पर राज्यपाल सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट, नितिन भारती एडवोकेट और रामबाबू सिंह सेंगर एडवोकेट को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति में ज्ञानेन्द्र मोहन तिवारी, राजेश कुमार त्रिपाठी, सतीश चन्द्र द्विवेदी, बृजेन्द्र स्वरूप और विनोद कुमार शामिल किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के सदस्य अंकज मिश्रा, डॉ. भगवत दयाल अवस्थी एडवोकेट, निवर्तमान अध्यक्ष शेखर मिश्रा और मनुआ पाठक सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein