पहाड़ी राज्यों में दिसंबर की शुरुआत से बर्फबारी का मौसम बन रहा है। इसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। राजस्थान में आज से अगले 3 दिन शीतलहर की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार चूरू, झुंझुनूं और सीकर में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट रहेगा। बिहार में पटना, गोपालगंज, बेतिया, समस्तीपुर समेत 8 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बेगूसराय में बादल छाए रहे। लो विजिबिलिटी के चलते 11 फ्लाइट्स लेट रहीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। हिमाचल में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। राज्य के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान भी माइनस -8 डिग्री तक गिर गया है। शिमला और ताबो में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल
https://ift.tt/345utEn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply