‘अरावली बचाओ’ अभियान के तहत आज (शनिवार) भी कांग्रेस पैदल मार्च निकालने वाली है। सीकर, दौसा, अजमेर, अलवर, पाली सहित तमाम जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। सीकर में अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक, दौसा में नेहरू गार्डन से गांधी तिराहे तक, अजमेर में ज्योतिबा फूले सर्किल से मदार गेट तक, पाली जिले में कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक, अलवर में दोपहर 2 बजे से कटी घाटी से मिनी सचिवालय तक मार्च निकलेगा। सीकर पैदल मार्च में प्रदेश महासचिव विशाल जांगिड़ भी शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और जीवन रेखा है। जो रेगिस्तान के विस्तार को रोकने और धूल भरी आंधियों से सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार अब खनन माफिया को बढ़ावा देकर अरावली को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज पैदल मार्च निकालकर इसका विरोध किया जाएगा।
https://ift.tt/AKi8Zuc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply