DniNews.Live

राजन जी महाराज के भजन…तेरा शुक्रिया है, पर झूमे लोग:भगवान श्री राम और केवट के प्रेम प्रसंग का वर्णन किया

रायबरेली के फिरोज गांधी कॉलेज मैदान में चल रही नव दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के छठे दिन पूज्य राजन जी महाराज ने भगवान श्री राम और केवट के प्रेम प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। महाराज जी ने केवट की निस्वार्थ भक्ति और प्रभु की कृपा का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित भक्तों को भावुक कर दिया। कथा के बीच जब प्रसिद्ध भजन “तेरा शुक्रिया है” की प्रस्तुति दी गई, तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। कथा का शुभारंभ शाम 6:30 बजे मुख्य यजमानों द्वारा आरती के साथ हुआ। यह आयोजन रात्रि 10:10 बजे आरती के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, IIIT लखनऊ के निदेशक डॉ. अरुण मोहन शेरी और केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सर्वा नारायण झा प्रमुख थे। बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति के कारण पंडाल में जगह कम पड़ गई। कथा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ी, भक्तों का उत्साह बढ़ता गया। समापन के समय पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *