मधुबनी जिले के राजनगर स्थित महाराजा कामेश्वर सिंह का राज कैंपस नए साल के जश्न और पिकनिक के लिए तैयार हो गया है। 1 जनवरी, 2026 को यहां जिले भर से हजारों लोग पहुंचने की उम्मीद है। कुछ लोगों ने 31 दिसंबर 2025 को ही आना शुरू कर दिया है। यह राज कैंपस पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। यहां एक प्राचीन काली मंदिर भी है, जिसकी मूर्तियां अपनी विशिष्टता के लिए जानी जाती हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु इन मूर्तियों के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पिकनिक मनाने आए लोग अक्सर यहीं पर खाना बनाकर खाते हैं, जिसे मनोरंजन का एक प्रमुख साधन माना जाता है। परिसर में बच्चों के लिए कई तरह के खिलौने और झूले लगाए गए हैं। साथ ही अनगिनत दुकानें भी स्थापित की गई हैं, जहां लोग खरीदारी और मनोरंजन कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को यहां हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। वे अलग-अलग मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं, जिसके बाद सामूहिक रूप से भोजन बनाकर आनंद लेते हैं। पिकनिक स्पॉट के लिए जगह बहुत की सुंदर है। न्यू ईयर के अवसर पर दूर-दराज से पर्यटकों के आने की संभावना है। जिसे लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
https://ift.tt/RIDUYrw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply