राजनगर में भाजपा का चुनावी बिगुल:झंझारपुर सांसद ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट

मधुबनी के राजनगर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। इस अवसर झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सांसद रामप्रीत मंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए की सभी सीटें बेहतर स्थिति में हैं और हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने सुजीत पासवान को एक युवा, विद्वान और अच्छे उम्मीदवार बताया, जिनके भारी मतों से जीतने की उम्मीद है। सांसद ने यह भी बताया कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनगर और अंधराठाढ़ी दो प्रखंड शामिल हैं, और दोनों प्रखंडों से इस बार बेहतर वोट मिलने की पूरी उम्मीद है। सुजीत पासवान भाजपा के सबसे युवा प्रत्याशियों में से एक हैं। इस चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही राजनगर में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान अब और तेज होने की संभावना है।


https://ift.tt/aIgESfY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top