DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राजगीर में नए साल को लेकर पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़:राजगीर का पर्यटन स्थल पर्यटकों से भरा, रोपवे के लिए पहुंच रहे 5 हजार पर्यटक

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर इन दिनों सैलानियों से खचाखच भरी हुई है। साल 2025 के अंतिम सप्ताह में देश-विदेश से हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों और थाईलैंड, भूटान व म्यांमार से आए सैलानियों ने शहर को पूरी तरह गुलजार कर दिया है। शहर के सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं पूरी तरह बुक हैं। होटल संचालकों का कहना है कि लंबे समय बाद इतनी बंपर बुकिंग देखने को मिली है। शांति स्तूप और रोपवे पर उमड़ी भीड़ सबसे ज्यादा भीड़ विश्व शांति स्तूप और रोपवे पर देखी जा रही है। पहाड़ की चोटी पर जाने के लिए सैलानियों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शांति स्तूप पहुंचकर पर्यटक मनोरम घाटियों और हरे-भरे पहाड़ों का नजारा देख मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। ग्लास ब्रिज और सफारी बने आकर्षण का केंद्र बच्चों और युवाओं के लिए ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी और जू सफारी मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। इन स्थानों पर भी लंबी कतारें लगी हैं। इसके अलावा वेणुवन, सोन भंडार, घोड़ा कटोरा झील, ब्रह्मकुंड और सूर्य कुंड जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। नालंदा विश्वविद्यालय भी देख रहे सैलानी कई पर्यटक प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय और खेल अकादमी का भ्रमण भी कर रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेले जैसा माहौल बना हुआ है। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर परिषद ने स्वच्छता और पेयजल की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की है। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि बीएमपी की 3 कम्पनी राजगीर की सुरक्षा में लगी हुई है।इसके अलावा राजगीर थाना की पुलिस टीम भी 24 घंटे मुस्तैद है। पर्यटन विभाग के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। नववर्ष के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने भी कहा कि आम दिनों की अपेक्षा नए साल को लेकर भीड़ ज्यादा बढ़ी हुई है। फिलहाल प्रतिदिन 5 हजार से ज्यादा शैलानी रोपवे का लुफ्त उठा रहे हैं। गार्ड की संख्या बढ़ा दी गई है। तो वहीं सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। 2025 में 23.37 लाख देसी, 1.17 लाख विदेशी पर्यटक राजगीर पहुंचे पर्यटन विभाग के आकडों के अनुसार राजगीर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर वर्ष 2024 में 24 लाख 52 हजार 766 देशी पर्यटक, जबकि 1 लाख 2 हजार 42 विदेशी पर्यटक राजगीर पहुंचे थे। वहीं सफारी के लिए 7 लाख 20 हजार पर्यटक नेचर और जु सफारी के लिए पहुंचे थे। राजगीर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर वर्ष 2025 में जनवरी से नबंवर तक 23 लाख 37 हजार 383 देसी पर्यटक, जबकि 1 लाख 17 हजार 872 विदेशी पर्यटक राजगीर पहुंचे। वहीं, सफारी के लिए 7 लाख 15 हजार पर्यटक नेचर और जू सफारी के लिए पहुंचे हैं। राजगीर में पिछले साल 2024 में दिसम्बर महीने 6 लाख 50 हजार 109 देशी एवं विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। जबकि जनवरी 2025 में 3 लाख 15 हजार 820 देसी एवं विदेशी पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचे थें।


https://ift.tt/9VLnwX4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *