जमुई के गिद्धौर स्थित वैष्णव राइस मिल में मशीन की मरम्मत करते समय एक तकनीशियन गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब रूपेश कुमार (42) मशीन में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर रहे थे। मरम्मत के दौरान अचानक गर्म धान उनके पूरे शरीर पर गिर गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। रूपेश कुमार पिछले आठ वर्षों से इसी मिल में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। तत्काल गिद्धौर अस्पताल ले जाया गया हादसे के बाद, अन्य मजदूरों की मदद से रूपेश को तत्काल गिद्धौर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रूपेश का लगभग 40 प्रतिशत शरीर झुलस गया सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि रूपेश का लगभग 40 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका आगे का इलाज किया जाएगा।
https://ift.tt/B3h9uy7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply