लखीमपुर खीरी में 22 मार्च 2026 (रविवार) को भी सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। शासन के निर्देश पर इस दिन सामान्य कार्यदिवसों की तरह विलेख पंजीकरण का कार्य जारी रहेगा। सहायक महानिरीक्षक निबंधन अमिताभ कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में लागू की गई है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद जिले के सभी उप निबंधकों को रविवार को भी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को अतिरिक्त समय मिल सकेगा और लंबित विलेखों का तेजी से निस्तारण संभव हो पाएगा।

Leave a Reply