दरभंगा के जाले प्रखंड के रतनपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा विजय दिवस समारोह मनाया गया। मंगलवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। परिषद के नायब सूबेदार रामदयाल ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी नायक दिनेश ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथियों में सूबेदार मेजर शंभुशरण चौबे और हवलदार प्रेम कुमार झा शामिल थे। समारोह की शुरुआत 1942 की अगस्त क्रांति के शहीद प्रदीप शर्मा और शहीद मो. बीलट दर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। सैनिकों के बलिदान पर प्रत्येक भारतीय को गर्व अध्यक्ष रामदयाल ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया कि 16 दिसंबर को भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की याद में विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 1971 में 3 से 16 दिसंबर तक चले युद्ध में कई भारतीय सैनिकों ने अपना बलिदान दिया था, जिन पर हमें गर्व है। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण श्री ठाकुर ने आगे बताया कि इस युद्ध में 16 दिसंबर को भारतीय सैनिकों के पराक्रम के सामने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर बांग्लादेश का निर्माण किया, जो विश्व की एक महत्वपूर्ण घटना थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर सवाल उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा आत्मसमर्पण करवाए गए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को वापस कर दिया गया, लेकिन पाकिस्तान की कैद में रहे हमारे 54 सैनिकों को उनके हाल पर क्यों छोड़ दिया गया, साथ ही, पूर्वी पाकिस्तान से भारत में शरणार्थी बनकर आए लाखों लोगों को वापस क्यों नहीं भेजा गया, यह भी एक बड़ा प्रश्न है। विश्व ने भारत के सैनिकों के पराक्रम का लोहा माना भूतपूर्व सैनिक सुरेश ठाकुर ने कहा कि पूरे विश्व ने भारत के सैनिकों के पराक्रम का लोहा माना था। इस अवसर पर रतनपुर के वीर सैनिक शिवाजी ठाकुर को भी याद किया गया, जिन्होंने इस युद्ध में अपना एक पैर गंवा दिया था। ये लोग उपस्थित रहे समारोह को भूतपूर्व सैनिक बैद्यनाथ ठाकुर, कृष्ण बिहारी ठाकुर, योगेंद्र पासवान, उपेंद्र ठाकुर, आश नारायण ठाकुर, दिनेश ठाकुर, मनोज ठाकुर और राकेश ठाकुर सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया।
https://ift.tt/ULExfim
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply