नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विमल राजवंशी ने सोमवार को सिरदला प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक विकास भवन में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सड़क निर्माण, आवास तथा पंचायत स्तरीय शिकायतों से जुड़े कई मामले सामने आए। छोनू बिगहा के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र रविदास ने अपने पंचायत के मुखिया पर विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस पर विधायक राजवंशी ने अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। विधायक विमल राजवंशी ने भूमि विवाद और दाखिल-खारिज से संबंधित कई शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी न्यायोचित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री बसंती देवी, साधु यादव, बिंदेश्वरी देवी, ब्रह्मदेव राजवंशी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विधायक ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
https://ift.tt/KpLjq5c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply