सिटी रिपोर्टर|नवादा रजौली में एसएफसी के सहायक गोदाम मैनेजर पर मनमानी और अनधिकृत रूप से दूसरे के जरिए गोदाम संचालित करने का आरोप लगा है। हरदिया जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ने रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में चंदन कुमार ने कहा है कि मैं प्राथमिक कृषि शाख सहयोग समिति, हरदिया जन वितरण प्रणाली दुकान का संचालक हूं। रजौली प्रखंड के गोदाम में सहायक गोदाम प्रबंधक रजौली स्वंय नही रहते हैं और दलाल नवशीष कुमार एवं मुकेश कुमार द्वारा मनमानी तरीके से अनाज का उठाव करवाया जाता है। जिसकी सूचना डीएम, एसएफसी, नवादा को भी दी गई हैं। नवशीष कुमार स्वंय जन वितरण प्रणाली विक्रेता है और मुझे समय पर अनाज नहीं दिया जाता है। इसके कारण उपभोक्ता कभी कभी दूसरे दुकान से अनाज का उठाव कर लेते है। फरवरी माह का अनाज आधा दिया गया है। जबकि सुदरवर्ती क्षेत्र में अभी तक नही दिया गया है। जबकि मैं सुदूरवर्ती क्षेत्र परतौनिया में जंगली क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए दुकान चला रहा हूँ। मुझे समय पर अनाज का आपूर्ति करने का आदेश दिया जाए।
https://ift.tt/Z3FLAoG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply