पूर्णिया| विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय सेमेस्टर पंजीकरण में बड़ी तकनीकी लापरवाही सामने आई है। पंजीकरण के अंतिम दिन छात्रों ने शिकायत की कि उनके प्रिंटआउट में फोटो और हस्ताक्षर किसी अन्य व्यक्ति के दिखाई दे रहे हैं, जबकि विश्वविद्यालय ने केवल फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने का निर्देश दिया था और इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं था। पूर्णिया कॉलेज की अंसरी, एसएनएसवाई कॉलेज के राहुल और पूर्णिया महिला कॉलेज की कोमल सहित कई छात्रों ने बताया कि उनके पंजीकरण पत्र में गलत फोटो और हस्ताक्षर अंकित हैं। उपकुलसचिव (पंजीयन) डॉ. पिनाकी रंजन दास ने गड़बड़ी का कारण साइबर कैफे की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को स्वयं पोर्टल पर लॉगिन कर जानकारी अद्यतन करनी थी, लेकिन दूसरों पर निर्भर रहने से त्रुटियां हुईं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया कि होली अवकाश के बाद पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि प्रभावित छात्र फोटो, हस्ताक्षर और अन्य त्रुटियों को सुधार सकें।
https://ift.tt/HFRome1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply