DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रक्तदान कर कई लोगों की जान बचा चुके हैं सूरज कुमार

इस सप्ताह… सिंधी समाज नवादा |नवादा शहर में रहने वाले सूरज कुमार पासवान समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी नाम बन चुके हैं। अब तक 18 बार रक्तदान कर वे कई जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं। उनका मानना है कि रक्तदान महादान है और यही सोच उन्हें लगातार इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करती है।उन्होंने बताया कि रक्तदान करने में कोई डर नहीं है जो भी स्वस्थ व्यक्ति वह तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता है। सूरज कुमार को रक्तदान की प्रेरणा छत्रपति शिवाजी संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू से मिली। उनकी प्रेरणा से ही सूरज ने वर्ष 2010 में पहली बार रक्तदान किया। इसके बाद जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है, वे निस्वार्थ भाव से आगे आकर रक्तदान करते हैं। सूरज ने बी ए तक अपनी पढ़ाई की है और नवादा में ही प्राइवेट नौकरी कर अपना और अपने परिवार का जीवनयापन करते है ।लेकिन नौकरी की व्यस्तता के बावजूद समाजसेवा के लिए समय निकालना नहीं भूलते। खाली समय में वे शहर के संपन्न लोगों के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर और फुटपाथ पर रहने वाले गरीब एवं असहाय लोगों के बीच नाश्ते के पैकेट और कपड़ों का वितरण करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरज जैसे युवाओं से समाज को नई दिशा मिलती है। उनकी सेवा भावना और समर्पण निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मोबाइल नंबर: सूरज कुमार पासवान से 75429 39317 पर संपर्क कर सकते हैं।


https://ift.tt/LbZAU1t

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *