बलरामपुर में धर्म ध्वजाधारी परिषद की कार्यकारिणी गठन हेतु एक बैठक रविवार को रेहरा बाजार स्थित दुर्गा चरण चौबे मेमोरियल एकेडमी में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी रंजीत आजाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश प्रभारी रंजीत आजाद ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाना है। आजाद ने यह भी बताया कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना और समाज में एकता व समरसता स्थापित करना है। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवीपाटन मंडल कार्यकारिणी में लालता प्रसाद को प्रभारी, पंकज चौबे को अध्यक्ष, विशाल गुप्ता को संयोजक, राजेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलशन गुप्ता, ऋषि यादव और महेश कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष तथा शिवम सोनी को महामंत्री चुना गया। जिला कार्यकारिणी में विजय श्रीवास्तव संयोजक, विशाल चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नंदकिशोर वर्मा, आदेश वर्मा, गौरी शंकर यादव उपाध्यक्ष तथा सूरज सिंह, विजय वर्मा, अलखराम वर्मा मंत्री बनाए गए। तहसील उतरौला कार्यकारिणी में अश्वनी श्रीवास्तव अध्यक्ष, रमेश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्राकर्ष श्रीवास्तव, राजेश मौर्य उपाध्यक्ष और महेश गुप्ता मंत्री चुने गए। रेहरा ब्लॉक कार्यकारिणी में प्रेम कुमार चतुर्वेदी प्रभारी, पवन कुमार चतुर्वेदी संयोजक, विजय बहादुर विश्वकर्मा अध्यक्ष, हरीश चतुर्वेदी उपाध्यक्ष और कल्लू सिंह मंत्री नियुक्त किए गए। उतरौला ब्लॉक में डॉ. अमन निषाद अध्यक्ष और रितेश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। गेण्डास बुजुर्ग ब्लॉक में मनोज यादव संयोजक और काशीराम अध्यक्ष चुने गए, जबकि श्रीदत्तगंज ब्लॉक में विनय वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नंदू कश्यप मंत्री बनाए गए। बैठक के समापन पर प्रदेश प्रभारी रंजीत आजाद ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संगठन के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
https://ift.tt/nL8ZYmU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply