DniNews.Live

रंगबाजी में ढाबे पर फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल:न्यू आगरा थाना के दयालबाग क्षेत्र की घटना, आरोपी प्रोपर्टी डीलर हिरासत में


                 रंगबाजी में ढाबे पर फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल:न्यू आगरा थाना के दयालबाग क्षेत्र की घटना, आरोपी प्रोपर्टी डीलर हिरासत में

रंगबाजी में ढाबे पर फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल:न्यू आगरा थाना के दयालबाग क्षेत्र की घटना, आरोपी प्रोपर्टी डीलर हिरासत में

न्यू आगरा थाना के दयालबाग स्थित सौ फुटा रोड स्थित ज्ञानी ढाबे पर इंजीनियरिंग छात्र से विवाद के बाद प्रोपर्टी डीलर ने रंगबाजी दिखाते हुए फायरिंग कर दी। इससे ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। छात्र की जांघ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी प्रोपर्टी डीलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना बुधवार रात की है। न्यू आगरा, नगला पदी निवासी ऋषभ गुप्ता नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह इन दिनों छुट्‌टी पर घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया-बुधवार रात को वह अपने दोस्त ध्रुव, कान्हा और आलोक के साथ ज्ञानी ढाबे पर खाना खाने गया था। विरोध करने पर शुरू की मारपीट
इस बीच नगला पदी निवासी देवेंद्र चौधरी भी अपने साथी नीरज के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि देवेंद्र चौधरी कार में शराब पी रहा था। खाना खाने के बाद ऋषभ साथियों संग ढाबे से निकलकर जा रहा था, तभी देवेंद्र चौधरी ने उसे अपने पास बुलाया और गाली देने लगा। ऋषभ ने विरोध किया तो देवेंद्र चौधरी ने कार से उतरकर उसके साथ मारपीट कर दी।
यह देखकर ऋषभ के दोस्त आ गए। उन्होंने बीच बचाव कराया। खुद को घिरता देख देवेंद्र चौधरी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली ऋषभ की जांच में लगी। घायल ऋषभ वहीं गिर गया। उसकी जांघ से खून बहने लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस
घटना के दौरान एक सिपाही भी ढाबे पर खाना खा रहा था। विवाद के दौरान वह बाहर निकलकर आया और दोनों पक्षों को अलग किया। दूसरे अन्य लोगों की मदद से उसने देवेंद्र चौधरी और उसके साथियों को पकड़ लिया। दोनों को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। लाइसेंस होगा निरस्त
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया-ढाबे पर रंगबाजी में फायरिंग की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी देवेंद्र चौधरी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *