DniNews.Live

योगी सरकार ने गेहूं की MSP बढ़ाई:15 जून तक फसल खरीदेंगे, बिचौलियों पर लगाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 23 से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में किसानों को बड़ी सौगात दी गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों के बारे बताते हुए मंत्री शाही ने कहा कि प्रदेश में इस साल 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद होगी। इसके लिए 6500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं के लिए MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय की है। यह बीते साल से 160 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। बिचौलियों पर लगाम के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिए गए हैं। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *