![]()
योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया:चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे, अनुवादक को 25 हजार; देखिए लिस्ट
योगी सरकार ने 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। 8 से 11 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब चपरासी और चौकीदार को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह अनुवादक, कंप्यूटर सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14 हजार की जगह 23 हजार रुपए वेतन मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल महीने से मिलेगी। सैलरी मानदेय के अलावा कर्मचारियों को अब 13 फीसदी ईपीएफ और 3.25 फीसदी ईएसआई भी मिलेगा। विधानसभा में सीएम योगी ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार ने इस बार विभाग के बजट में 426 करोड़ का इजाफा करते हुए 2223.84 करोड़ रुपये जारी किए थे। तब चर्चा थी कि कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 16 हजार रुपये किया जाएगा। सरकार ने बनाया आयोग, अब पारदर्शी तरीके होंगी भर्ती
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply