DniNews.Live

योगी सरकार का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा:अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास होंगे स्मार्टफोन, 207 स्मार्ट फोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस के साथ नियुक्ति पत्र बांटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन बांटे। बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बरोहन लाल मौर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डीएम अविनाश सिंह और सीडीओ देवयानी मौजूद रहे। बरेली की 207 मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन दिए गए। साथ ही बच्चों की सेहत पर नजर रखने के लिए 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी बांटी गईं। करोड़ों की लागत से बनेंगे नए बाल विकास कार्यालय
जिले में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 3 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाले 06 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही 7 करोड़ 56 लाख की लागत से तैयार 63 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण भी हुआ। अब इन नए केंद्रों में बच्चों को बेहतर माहौल मिल सकेगा। नई जॉइनिंग: 08 नवचयनित कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में 08 नई चुनी गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुँचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सबसे बड़ी भूमिका है। स्मार्टफोन और नए उपकरणों से उनका काम आसान होगा और बच्चों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग भी तेजी से हो सकेगी। स्मार्ट वर्किंग: आंगनबाड़ी केंद्र ही बच्चों की पहली नींव
डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि कोशिश यह है कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन और डिवाइस मिल जाए ताकि उनकी वर्किंग पूरी तरह ‘स्मार्ट’ हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चा सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में ही सीखना शुरू करता है, इसलिए ये केंद्र सबसे जरूरी हैं। विभाग में हो रही नई भर्तियों और नई तकनीक से बड़ा बदलाव आएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *