योगी बोले- आजमगढ़ का नाम सुनकर लोग भगा देते थे:अब भाजपा की सरकार में लोग सम्मान देते हैं, डेयरी केंद्र का उद्घाटन किया
![]()
योगी बोले- आजमगढ़ का नाम सुनकर लोग भगा देते थे:अब भाजपा की सरकार में लोग सम्मान देते हैं, डेयरी केंद्र का उद्घाटन किया
सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंच गए हैं। वह यहां कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरिया रेहड़ा में शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री व श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम से लोग होटल में कमरे नहीं देते थे। धर्मशाला में ठहरने नहीं देते थे। अब जब आप आजमगढ़ के नाम से जाएंगे तो आपको कमरा मिलेगा। सम्मान मिलेगा। कोई रोकेगा नहीं। क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार आपको सम्मान दिलाने का भी काम करती है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा। मगर भाजपा सरकार आई। राम मंदिर बन पाएगा। मगर डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया। इसके निर्माण में सपा-कांग्रेस बाधक बन रहे थे। क्या सपा बनवाती, नहीं बनवाती। ये लोग तो राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं। हरिहरपुर गांव नृत्य, नाट्य, गायन और वादन की विधाओं की धरती है। पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार आई। हमने यहां संगीत विद्यालय दिया। आज निरहुआ यहां नहीं आए हैं। वह कहीं शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने भी इसे सराहा। योगी ने कहा कि आज दुनिया में पेट्रोल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मगर भारत में सबकुछ अच्छा चल रहा है। हमारा दायित्व है। आप लोग घरों पर सोलर पैनल लगाएं। 40 फीसदी कम आपका बिजली का बिल आएगा। सरकार इसमें सब्सिडी देगी। गोबर गैस प्लांट लगाएंगे तो आपको लाभ मिलेगा। ईधन के लिए दुनिया के देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जनसभा के बाद सीएम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के गांव कप्तानगंज के बड़सरा खालसा पहुंचे। यहां विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि दी। 3 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी के कार्यक्रम की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
