DniNews.Live

योगी कैबिनेट की बैठक कल, 23 प्रस्तावों पर होगी चर्चा:मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी, मंत्रियों को दिया जाएगा चुनावी एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में 23 से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आयोग के गठन का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है, हालांकि कैबिनेट के लिए जारी एजेंडे में उसे शामिल नहीं किया गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने लोकभवन में सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए एजेंडा जारी किया। एजेंडे में 10 प्रस्ताव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग से हैं। इसमें निजी बिजनेस पार्क का प्रस्ताव भी शामिल है। सरकार ने ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र को औद्योगिक पार्क विकसित करने में सहायता करना है। सरकार 1% ब्याज पर ऋण प्रदान करेगी और 2500 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड बनाएगी। कानपुर के भौती में ऐसा एक पार्क विकसित करने की तैयारी है, जो निवेश बढ़ाएगा, उद्योगों को आसानी से स्थापित करने में मदद करेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिमंडल की बैठक होगी, इसमें सरकार के 9 साल की उपलब्धि जनता को बताने और कार्यकर्तीओ से समन्वय बनाने पर बात होगी। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रस्ताव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग खाद्य एवं रसद विभाग ऊर्जा एवं अन्य प्रस्ताव नमामि गंगे व प्रशासनिक प्रस्ताव वित्तीय व इंफ्रास्ट्रक्चर प्रस्ताव उद्योग व अन्य विभाग

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *