DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

योगी आदित्यनाथ 29 अक्टूबर को बक्सर में करेंगे जनसभा:आईटीआई मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का होगा संचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अक्टूबर को बक्सर का दौरा करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे आईटीआई मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जिले की चारों विधानसभा सीटों – बक्सर, डुमरांव, राजपुर और ब्रह्मपुर से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी माहौल को गति देने के लिए योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत और जनसभा को सफल बनाने में जुटे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर बक्सर विधानसभा चुनाव कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से बक्सर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और चुनावी अभियान को नई दिशा मिलेगी। बैठक में विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनमें मंच व्यवस्था, जनसभा स्थल की साफ-सफाई, प्रचार सामग्री वितरण और स्वागत व्यवस्था शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। योगी का आगमन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का बक्सर आगमन भाजपा और सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “योगी जी का नेतृत्व और विचार राष्ट्रवाद और विकास का प्रतीक है। उनका भाषण बक्सर की जनता को भाजपा के मिशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जोड़ने का काम करेगा”। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, इस जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, हजारों कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम जनता के पहुंचने की संभावना है। भाजपा ने सभा को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया प्रचार से लेकर नुक्कड़ संपर्क अभियान तक शुरू कर दिया है। यह सभा बक्सर की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, जब योगी आदित्यनाथ के भाषण से चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मोड़ लेने की संभावना जताई जा रही है।


https://ift.tt/9Cc2WAB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *