DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

योगराज सिंह ने भिंडरवाले का उदाहरण देकर लोगों को कहा:शस्त्र विद्या सीखें, क्योंकि आगे कठिन समय आने वाला है, गुरबाणी का पाठ करें

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने जरनैल सिंह भिंडरांवाले का हवाला देते हुए संगत से कहा कि वे शस्त्र विद्या सीखें और अपने पास शस्त्र रखें, क्योंकि “आगे कठिन समय आने वाले हैं”। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे गुरबाणी का पाठ करना शुरू करें। इसी ने काम आना है। इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ ये वीडियो 37 सेकेंड का है। इसे श्री हजूर साहिब नांदेड़,महाराष्ट्र का बताया गया है। इसमें योगराज सिंह संगत को संबोधित करते दिखाई दे रहे है। इसके बाद संगत की ओर से उनको पटका पहना कर सम्मानित किया जाता है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 3 प्वाइंटों में जाने क्या कहा योगराज सिंह ने कहा… 1. मेरी इतनी औकात नहीं है कि मैं कुछ बोलूं​: योगराज सिंह ने कुछ समय पहले ही अमृत ग्रहण किया है। हाल ही में श्री हजूर साहिब नांदेड़ में पहुंचे हुए थे। इस दौरान संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी इतनी औकात नहीं है कि मैं कुछ बोलूं। इतने बड़े महापुरुष खड़े हैं। मुझे इनमें गुरु गोबिंद सिंह दिखते हैं। हालांकि मैं एक बात जरूर कहूंगा, अगर वह अनुमति देंगे तो। फिर वह कहते हैं कि मैं माताओं और बेटियों से एक बात कहना चाहता हूं कि सच्चे पातशाह गुरु गोबिंद सिंह से शहीद सिंह कहते हैं कि हम भी पंथ की सेवा करना चाहते हैं। तो महाराज कहते हैं कि मैं वह गर्भ कहां से लेकर आऊं, जहां से तुम्हें जन्म दूं। माफ करना अगर मैंने कुछ गलत कहा हो। 2. सिखी के साथ जुड़कर आने वाले वक्त को संभालो: योगराज सिंह ने आगे कहा- गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के बोल शस्त्र विद्या, बाणी विद्या। अपनी बेटियों और माताओं, आपके गर्भ से पैदा होने वाले जरनैल नहीं मिलेंगे। आपको हाथ जोड़कर बिनती है। मेरी ड्यूटी लगी है, मैं गुरु घर का एक डाकिया हूं। अपना आप संभालो और सिखी के साथ जुड़कर आने वाले वक्त को संभालो। 3. बाणी पढ़ो, यही काम आनी है: योगराज फिर कहते है- मैं एक छोटी सी बात करना चाहता हूं। संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले के पास एक परिवार आया था। उन्होंने एक बात कही थी। वह कहते हैं, “मालिक, क्या आदेश है?” संत जी ने कहा- “यह बताओ कि आपके पास शस्त्र हैं?” इस पर वह कहते हैं- “महाराज, शस्त्र तो हमारे पास कोई नहीं। हम घर में सात लोग हैं। घर में हमारी तीन माताएं हैं, बहनें और हमारे बुजुर्ग हैं और मैं हूं”। वह कहते हैं कि समय बहुत भयानक है। शस्त्र अपने पास रखो। शस्त्र, बाणी, विद्या अपने बच्चों को दो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाणी पढ़ो, यही काम आनी है। छह साल पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने की हुई थी शिकायत
पूर्व क्रिकेटर याेगराज सिंह के खिलाफ छह साल पहले भी सिरसा के संदीप सिंह ने पुलिस में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दी था। कहा था कि टीवी इंटरव्यू में योगराज ने मजहबी सिखों और जाटों पर कमेंट किया है। कहा कि किसी तरखान या मजहबी सिख की क्या मजाल जो किसी जट्ट से कब्जा ले जाएं। एक समुदाय के खिलाफ उनकी बयानबाजी गलत है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया गया था कि कानूनी राय में सामने आया कि इसमें कोई केस नहीं बनता।


https://ift.tt/3QsS7qA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *