यूपी सरकार ने रविवार देर रात 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। पुच एआई से प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का फर्जी एमओयू करने की गाज आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव पर गिरी है। राज्य सरकार ने अनुराग यादव को विभाग से हटाकर समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पद पर तैनात किया है। एआई पुच ने प्रदेश में 25 हजार करोड़ के निवेश करार किया था। सरकार की ओर से इसकी काफी तारीफ की गई थी। बाद में सामने आया कि 25 हजार करोड़ का एमओयू साइन करने वाली कंपनी की नेटवर्थ 50 करोड़ भी नहीं है। सोशल मीडिया पर फर्जी एमओयू वायरल होने के बाद इन्वेस्ट यूपी ने एमओयू को रद्द कर दिया था। हालांकि विभागीय मंत्री सुनील शर्मा ने साफ कहा था कि एमओयू इन्वेस्ट यूपी के स्तर से हुआ है। उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है। फिर भी विभाग के प्रमुख सचिव होने के नाते सरकार ने अनुराग यादव को हटा दिया है। एम. देवराज को मिला अतिरिक्त चार्ज नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज को वर्तमान पद के साथ यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल के सबसे करीबी एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू को वर्तमान पद के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्था के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक रवि रंजन का तबादला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव पद पर किया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव टीके शिबू को वर्तमान पद के साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे हिमांशु कुमार को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रही सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। देखें पूरी लिस्ट… खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply