DniNews.Live

यूपी सरकार के 9 साल पूरे, विकास कार्यों का बखान:तुलसी सदन में कार्यक्रम का समापन, विधायक ने कहा- 9 साल में जिले में विकास कार्यों में तेजी आई

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दूसरे दिन कार्यक्रम समापन हुआ प्रतापगढ़ के तुलसी सदन (हादीहाल) सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बीते 9 वर्षों में जनपद में विकास कार्यों में तेजी आई है। आवागमन को बेहतर बनाने के लिए कई सेतुओं का निर्माण किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज, 100 बेडेड अस्पताल, महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सैकड़ों गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, कन्या सुमंगला और विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक सरकारी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बच्चों को लैपटॉप प्रदान किए गए, जबकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को करोड़ों रुपये के डेमो चेक दिए गए। युवाओं, किसानों, दिव्यांगजनों और श्रमिकों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिनमें सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यालय की छात्राओं और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *