DniNews.Live

यूपी में 28 लाख छात्रों को 3350 करोड़ की छात्रवृत्ति:सीएम योगी आज DBT से करेंगे मेगा ट्रांसफर, लाखों विद्यार्थियों को आर्थिक सहारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरागांइंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) करेंगे। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ र पए की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी जाएगी। SC, OBC, सामान्य व अल्पसंख्यक छात्रों को अलग-अलग हिस्सों में राशि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Narendra Kashyap ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब ₹467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को ₹779.10 करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को ₹1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को ₹252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को करीब ₹11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी। “वंचितों को वरीयता” के तहत शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम सरकार का कहना है कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगी और शिक्षा क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करेगी। छात्रवृत्ति प्रक्रिया का ऑटोमेशन, पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश मंत्री ने बताया कि योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया का ऑटोमेशन किया जा रहा है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *