यूपी में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में मौसम की मार की वजह से 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई। अब तक 244 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। बाकियों को दिया जा रहा है। CM योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अधिेकारी निगरानी बनाए रखें। राहत कामों को तेजी लाएं। रविवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश का नया दौर शुरू होगा। शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। कल से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू हो सकती है। आंधी चलेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो 39.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। 15.8 डिग्री के साथ आजमगढ़ सबसे ठंडा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 29 मार्च की शाम से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पश्चिम यूपी से शुरू होकर लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी यूपी तक बारिश का असर दिखेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। कल 60 की स्पीड में हवा की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- 30 मार्च को मौसम और बिगड़ सकता है। तेज हवा चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। आज से 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? आंधी, बारिश और ओले ने बढ़ाई मुसीबत यूपी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिनों खराब मौसम, आंधी, बारिश, ओले के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ओलों से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13,34,217 की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश से प्रभावित 9,992 किसानों को अब तक ₹4,47,24,779 की मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही राहत मुहैया कराई जाएगी। ———————– ये खबर भी पढ़िए- IPS कृष्ण-अंशिका की शादी में 7 फेरे नहीं होंगे: बरेली SP ने बिश्नोई पंथ अपनाया; 3 साल पहले गोरखपुर में हुआ था प्यार संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज शादी है। दोनों की शादी की रस्में राजस्थान के बाड़मेर में होंगी। करीब 3 साल पहले गोरखपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात जब शादी तक पहुंची, तो बिश्नोई के परिवारवालों ने इनकार कर दिया। दरअसल, बिश्नोई समाज में गैर-बिश्नोई लड़की से शादी स्वीकार नहीं की जाती। काफी बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए माने। इसके लिए अंशिका को कुछ खास रस्मों के बाद बिश्नोई समाज में शामिल कराया गया। इतना ही नहीं, शादी में सात फेरे भी नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply