यूपी में आज से फिर मौसम बिगड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिम से पूर्व की ओर बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। चार दिन यानी 1 अप्रैल तक ये दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, देर शाम या रात के समय पश्चिम यूपी के इलाकों में हवा और बारिश से पारा गिरेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 29 मार्च की शाम से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पश्चिम यूपी से शुरू होकर लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी यूपी तक बारिश का असर दिखेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। शनिवार को कई जिलों में ओले गिरे थे, तस्वीरें देखिए- तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा – 30 मार्च को मौसम और अधिक उग्र हो सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को मेघगर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Leave a Reply