लखनऊ में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज आज से हो रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल में इस अभियान का आगाज करेंगे। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान संचारी रोगों के रोकथाम पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। इसके लिए सभी अस्पतालों में अलग से बेड भी रिजर्व करने निर्देश जारी हुए है।इस अभियान में डोर टू डोर कैंपेन भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत घर-घर सर्वे इस अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI), क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया, काला-आजार के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी। कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार होगी और सभी डेटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही परिवारों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) की जानकारी दी जाएगी। इन विभागों का भी लिया जाएगा सहयोग स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, बाल विकास सेवा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, सिंचाई, शिक्षा, पशुपालन, सूचना एवं जनसंपर्क, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समेत कई विभाग सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

Leave a Reply