DniNews.Live

यूपी बोर्ड मूल्यांकन शुरू, 5 जिलों में ऑनलाइन अंक:पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपलोड होंगे हाईस्कूल-इंटर के नंबर


                 यूपी बोर्ड मूल्यांकन शुरू, 5 जिलों में ऑनलाइन अंक:पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपलोड होंगे हाईस्कूल-इंटर के नंबर

यूपी बोर्ड मूल्यांकन शुरू, 5 जिलों में ऑनलाइन अंक:पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपलोड होंगे हाईस्कूल-इंटर के नंबर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश भर में शुरू हो गया है। लगभग 50 लाख छात्र-छात्राओं की पौने तीन करोड़ कॉपियों की जांच के लिए प्रदेश में 250 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया। मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रयागराज के संयुक्त शिक्षा निदेशक आर.एन. विश्वकर्मा और डीआईओएस पी.एन. सिंह ने विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आर.एन. विश्वकर्मा ने बताया कि प्रयागराज मंडल में कुल 21 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें प्रयागराज जिले में सर्वाधिक 10 केंद्र हैं, जबकि फतेहपुर और प्रतापगढ़ में 5-5 तथा कौशांबी में 1 केंद्र पर कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। डीआईओएस पी.एन. सिंह के मुताबिक, अकेले प्रयागराज जिले में 12,24,788 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 6 हजार से अधिक परीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। मूल्यांकन केंद्रों के भीतर परीक्षकों के लिए मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी में संपन्न हो रही है। बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर जिलाधिकारी द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को और तेज तथा पारदर्शी बनाने के लिए इस बार एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस परियोजना के तहत, पारंपरिक मूल्यांकन के साथ-साथ यूपी बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। बोर्ड का लक्ष्य है कि सभी पौने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 1 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। बोर्ड सचिव ने परिषद की निष्पक्ष और त्रुटिहीन मूल्यांकन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। समय पर मूल्यांकन पूरा होने के बाद अप्रैल के मध्य तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *