उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने दो महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। ईद, राम नवमी और APO प्रतियोगी परीक्षा के सफल संचालन के लिए मूल्यांकन कार्य को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। इन तारीखों पर बंद रहेगा मूल्यांकन कार्य बोर्ड के अनुसार त्योहारों के अवकाश के कारण प्रदेश के सभी केंद्रों पर मूल्यांकन नहीं होगा। 21 मार्च यानी आज ईद-उल-फितर के अवसर पर अवकाश रहेगा। 26 मार्च को रामनवमी के पावन पर्व पर मूल्यांकन कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। जबकि 22 मार्च को लोक सेवा आयोग द्वारा ‘सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रा0) परीक्षा-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी एवं प्रयागराज के जिन केंद्रों को इस परीक्षा के लिए भी चुना गया है। वहां मूल्यांकन कार्य के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। वहीं दोपहर 01:00 बजे से परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू होगा। 01 अप्रैल तक पूरा होना है काम यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है और इसे 01 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है ताकि परीक्षार्थियों और शिक्षकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply