Breaking News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षामित्रों को अप्रैल से मिलेंगे 18 हजार, रूस से 7 महीने बाद आई बेटे की लाश, मौलाना ने उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे


                 यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षामित्रों को अप्रैल से मिलेंगे 18 हजार, रूस से 7 महीने बाद आई बेटे की लाश, मौलाना ने उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षामित्रों को अप्रैल से मिलेंगे 18 हजार, रूस से 7 महीने बाद आई बेटे की लाश, मौलाना ने उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में शिक्षामित्रों के मानदेय से जुड़ी है। सीएम योगी ने इसे बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं, दूसरी खबर कई जिलों में अचानक बदले मौसम को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. यूपी में शिक्षामित्रों को इसी महीने से 18 हजार मिलेंगे, अनुदेशकों को भी बढ़ा मानदेय मिलेगा सीएम योगी ने वाराणसी में 1.42 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- शिक्षामित्रों को इसी महीने से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। अभी तक शिक्षामित्रों को 10 हजार और अनुदेशकों को 9 हजार रुपए ही मिल रहे थे। सीएम ने बजट सत्र के दौरान इनकी सैलरी बढ़ाने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए TET अनिवार्य, हाईकोर्ट बोला- भर्ती 9वीं और 10वीं के टीचर्स के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीजीटी/एलटी ग्रेड की नई भर्तियों में TET परीक्षा को अनिवार्य करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने लोकसेवा आयोग को TGT अध्यापक भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि यह भर्ती 9 और 10 में पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए निकाली गई है। यह आदेश जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने दिया। पूरी खबर पढ़ें… 3. मीरा कुमार बोलीं- अजय राय बड़ी ताकत से लड़ने वालों में, गड़बड़ी न होती तो सांसद होते लखनऊ में मीरा कुमार ने कहा कि अजय राय सबसे बड़ी ताकत से लड़ जाते हैं। टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी न होती तो अजय राय एमपी होते। वह कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम ‘बाबूजी’ की जयंती की पूर्व संध्या पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आत्मा है, विचारधारा है। जो, गोमती के किनारे लहरें मार रही हैं। 4. साध्वी वेश में कोर्ट में पेश हुई गैंगस्टर पूजा तोमर, कन्नौज के चर्चित रेप केस में नवाब सिंह के साथ आरोपी कन्नौज के चर्चित नाबालिग रेप केस की आरोपी गैंगस्टर पूजा तोमर कोर्ट में साध्वी वेश में पेश हुई। लंबे समय से फरार चल रही पूजा को 27 मार्च को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल (अनौगी) भेज दिया गया। पूजा रेप केस में मुख्य आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव के साथ सह-आरोपी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. TET अनिवार्यता के खिलाफ लाखों टीचर्स का दिल्ली में प्रदर्शन, यूपी से 30 हजार शिक्षक शामिल हुए यूपी के 30 हजार टीचरों ने TET अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को प्रदर्शन किया। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक समेत 20 राज्यों के लाखों शिक्षक शामिल हुए। टीचरों ने “टीईटी हटाओ, शिक्षक बचाओ” जैसे नारे लगाए। शिक्षकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर, 2025 के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. कानपुर-जालौन और ललितपुर में जमकर ओले गिरे, आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े यूपी में शनिवार को एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। कानपुर, ललितपुर, जालौन में जमकर ओले गिरे। कानपुर के गोविंद नगर में कई पेड़ उखड़ गए। उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जमकर ओले भी गिरे। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं। पूरी खबर पढ़ें… 7. सहारनपुर के मदरसे में बच्चे को 36 डंडे मारे, एक मौलाना उल्टा करके पैर पकड़े रहा सहारनपुर के एक मदरसे में दो मौलानाओं ने 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। एक ने बच्चे को उल्टा करके पैर पकड़े, दूसरे ने 36 डंडे मारे। बच्चा चिल्लाते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी मौलाना उसे पीटता रहा। पुलिस के मुताबिक, तीसरे मौलाना का दोनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने वीडियो वायरल किया। पूरी खबर पढ़ें… 8. MP के सीएम ने दुकानदार से कहा- क्या खिलाओगे, काशी में कचौड़ी-सब्जी और लस्सी मंगवाई वाराणसी में मध्य प्रदेश के CM दूसरे दिन भी रहे। शनिवार की सुबह CM मोहन यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ शहर की प्रसिद्ध राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पूछा- क्या खिलाओगे। फिर मध्य प्रदेश सीएम ने कचौड़ी और लस्सी का ऑर्डर दिया। आम लोगों के साथ ही बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद खुद दुकानदार को बिल के पैसे दिए। पूरी खबर पढ़ें… 9. रूस से 7 महीने बाद रामपुर पहुंचा युवक का शव, नौकरी करने गया, सेना में भर्ती हुआ रामपुर के 22 साल के शावेद का शव मौत के 7 महीने बाद रूस से भारत लाया गया। शनिवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर शव पहुंचा, जहां से परिजन उसे रामपुर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।शावेद पिछले साल जून में रूस में एक फर्नीचर कंपनी में काम करने गया था। बाद में वह रूसी सेना में शामिल हो गया। उसने मां से आखिरी बार कहा था- हालात बहुत खराब हैं। पूरी खबर पढ़ें… 10. आगरा में चखने के कागज से खुला राज, प्रेमी से पति की हत्या कराई थी आगरा में चखने के कागज से 3 दिन पहले मिले अधजले शव और हत्या का राज खुल गया। अफेयर का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। प्रेमी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया था। प्रेमी ने खेत में ले जाकर उसे शराब पिलाई, गला दबाकर उसे मार दिया। फिर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। अधजली लाश को वहीं छोड़कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें… 11. तलाक के बाद बैंड-बाजे के साथ घर लौटी बेटी, मेरठ में पिता बोले- I Love My Daughter मेरठ में एक पिता ने बेटी का तलाक होने पर घर में ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया। जैसे किसी शादी या त्योहार का जश्न हो। तलाक के बाद पूरा परिवार खुशियों में झूम उठा। ढोल की थाप पर लोग नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। फूल-माला पहनाकर बेटी का स्वागत किया। परिवार के सभी सदस्यों की टी-शर्ट पर लिखा था- “I Love My Daughter”। पूरी खबर पढ़ें… 12. रील के बहाने लड़की का चाकू से गला रेता, बिहार के प्रेमी ने गोंडा आकर किया मर्डर गोंडा में बिहार के प्रेमी ने रील बनाने के बहाने प्रेमिका के हाथ-पैर बांधे और चाकू से उसका गला रेत दिया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। प्रेमिका उससे जरूरत के बहाने डेढ़ लाख रुपए ले चुकी थी। उसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही थी, जिससे प्रेमी परेशान था। मना करने पर प्रेमिका दबाव बनाने लगी। प्रेमी को शक था कि उसका किसी और से अफेयर है। पूरी खबर पढ़ें… 13. 75 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, संतकबीरनगर में आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के एक गांव में 75 साल के बुजुर्ग ने चार साल की बच्ची से रेप किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी गुरुवार शाम गांव की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. मेरठ में 6 महीने बाद घर लौटा तोता’, अब ज्यादा ‘मम्मी’ बोलता, पहले से ज्यादा सो रहा मेरठ में 6 महीने बाद घर लोटा तोता ‘किट्टू’ पहले के मुकाबले कुछ बदल गया है। वह पहले मम्मी नहीं बोलता था और ज्यादा गोलगप्पे और आलू के पराठे खाता था। लेकिन अब फलों के बीच ज्यादा खाने पसंद कर रहा है। वहीं पहले से ज्यादा सो रहा है। तोते के लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने उसकी वापसी पर केक काटा और रेस्टोरेंट में पार्टी की। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. मोदी-अखिलेश के बाद दम दिखाएंगे मंत्री निषाद, नोएडा में रैली करेंगे कल 5 अप्रैल को यूपी के मंत्री संजय निषाद नोएडा में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी और सपा प्रमुख अखिलेश नोएडा में रैली कर चुके हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *