DniNews.Live

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले-रविकिशन की सीट पर महिला दावा न कर दें, 4 मर्डर करने वाले को फांसी की सजा, पेट्रोल के लिए लगी लंबी कतार

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर इच्छा मृत्यु पाने वाले हरीश राणा के अंतिम संस्कार को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बटुकों से यौन शोषण मामले में शंकराचार्य को हाईकोर्ट से जमानत से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार, पिता हाथ जोड़कर बोले- कोई रोना मत इच्छामृत्यु पाने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। दिल्ली में छोटे भाई आशीष ने मुखाग्नि दी। पिता ने बेटे को आखिरी प्रणाम किया। हाथ जोड़कर बोले- कोई रोना मत, बेटा शांति से जाए, प्रार्थना कर रहा हूं। 31 साल के हरीश ने 24 मार्च को एम्स में अंतिम सांस ली थी। उनके अंगदान से 6 को नई जिंदगियां मिलेगी। वे 13 साल से कोमा में थे। पूरी खबर पढ़ें 2- शंकराचार्य को अग्रिम जमानत, बटुकों से यौन शोषण मामले में चार्जशीट तक अरेस्ट नहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। यह फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने दोपहर बाद 3.45 बजे सुनाया। कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष शंकराचार्य या आशुतोष मीडिया में बयान या इंटरव्यू नहीं देंगे। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी में रामनवमी की 2 दिन छुट्‌टी; जिनका ऑफिस शनिवार को बंद, उन्हें 4 दिन का अवकाश योगी सरकार ने रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है। प्रदेश में अब 26 मार्च (गुरुवार) के साथ 27 मार्च (शुक्रवार) को भी छुट्‌टी रहेगी। 28 मार्च को शनिवार की वजह से ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। 29 मार्च को रविवार है। जिनकी शनिवार को छुट्‌टी होती है, उन्हें 4 दिन का ऑफ मिल जाएगा। बुधवार को यह आदेश जारी किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4- गोंडा में बड़े-बड़े डिब्बे लेकर लोग पेट्रोल पंप पहुंचे, प्रशासन बोला- कोई कमी नहीं गोंडा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई। बुधवार सुबह लोग बड़े-बड़े डिब्बे और वाहन लेकर पहुंच गए। हालांकि, प्रशासन ने कमी से इनकार किया है। सुल्तानपुर और अयोध्या में भी पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर पेट्रोल पंप पर भीड़ लग गई। हमीरपुर में गैस खत्म होने से खाना न देने पर होटल संचालक को 10-12 युवकों ने पीट दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- बांके बिहारी का दर्शन करने पत्नी संग पहुंचे कुलदीप, दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए शादी के बाद पहली बार कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दोनों ने देहरी पर इत्र लगाकर सेवा की, भगवान को 56 भोग अर्पित किए। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि भगवान की प्रसादी माला भेंट की। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा में दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- गोरखपुर में सीएम योगी ने फिर ली चुटकी, बोले- रविकिशन की सीट पर महिला कर सकती दावेदारी सीएम योगी ने गोरखपुर में एक बार फिर सांसद रविकिशन की चुटकी ली। कहा- रविकिशन की सीट पर कोई महिला दावेदारी कर सकती है, लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब संसद से भी पास हो चुका है। बहराइच दौरे के बाद गोरखपुर में MMMUT के साइबर लैब का उद्घाटन किया और नए एसी हॉस्टल की आधारशिला भी रखी। पूरी खबर पढ़ें 7- शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमा तोड़ने पर जेई-एई सस्पेंड, कार्यदायी संस्था ब्लैकलिस्टेड शाहजहांपुर में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने के मामले में सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है। आदेश दिया कि 24 घंटे में पूरे सम्मान के साथ प्रतिमाओं को वहीं स्थापित किया जाए। नगर निगम के जेई प्रमोद कुमार और एई मनोज कुमार को सस्पेंड किया गया। कार्यदायी संस्था भी ब्लैकलिस्टेड कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें 8- वाराणसी में हत्यारोपी को फांसी की सजा, एक ही पर‍िवार के चार लोगों का किया था मर्डर वाराणसी में 13 साल पहले एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या के मामले में दोषी रविंद्र को फांसी की सजा सुनाई गई है। चंदापुर गांव में 29 अक्टूबर 2013 को हुई थी। गांव में एक मकान के पीछे कुछ युवक जुआ खेलते थे। उसमें आरोपी भी रहता था। मकान मालिक ने आरोपी की शिकायत उसके घर पर कर दी। यह बात उसे नागवार लगी और वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें 9- रियाद में मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत, 5 दिन बाद गांव पहुंचा शव रियाद में मिसाइल हमले में 18 मार्च को मारे गए सीतापुर के रवि गोपाल का शव बुधवार को पैतृक गांव पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजन रो पड़े। अंतिम विदाई के लिए आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। गांव के पास एक खेत में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। वह पिछले 3 साल से रियाद में रह रहा था। वहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। पूरी खबर पढ़ें 10- बांदा में डॉक्टर की पत्नी फोटोग्राफर संग गई, 30 दिन पहले हुई थी शादी बांदा में शादी के सिर्फ 30 दिन बाद वेटरनरी डॉक्टर (पशु चिकित्सक) की पत्नी फोटोग्राफर के साथ चली गई। डॉक्टर पति ने आरोप लगाया कि ससुराल से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगद भी ले गई। घटना 22 मार्च की रात की है। लोकलाज के डर से डॉक्टर ने 3 दिन बाद पत्नी, ब्वॉयफ्रेंड और 3 अज्ञात के खिलाफ FIR कराई है। 19 फरवरी को शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 11- रविकिशन बोले- धुरंधर फिल्म समाज का आईना है, पूजा पाल भी कर चुकी हैं तारीफ गोरखपुर में भाजपा सांसद रवि किशन बोले- धुरंधर फिल्म समाज का आईना है। संसद पर हमला हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। इस देश में देश के खिलाफ रोज़ साजिश होती है। अतीक अहमद पर कई मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर कहा- यह ऐतिहासिक है। एक दिन पहले सपा की बागी विधायक पूजा पाल भी फिल्म धुरंधर का जिक्र करते हुए अखिलेश पर बरसी थीं।
12- जालौन में गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद बॉयफ्रेंड ने जान दी, जनवरी से था अफेयर जालौन में गर्लफ्रेंड की मौत के बाद बॉयफ्रेंड ने भी जान दे दी। बॉयफ्रेंड के सूरत जाने से वह नाराज थी। इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद लड़की के पिता ने लड़के पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। बॉयफ्रेंड को जब गर्लफ्रेंड की मौत का पता चला तो उसने सूरत में फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। लड़का होटल में वेटर की नौकरी करता था। पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर में बच्ची के दिल में टीबी की गांठ, डॉक्टरों का दावा- यह दुनिया का पहला मामला कानपुर के हृदय रोग संस्थान (LPS कार्डियोलॉजी) के डॉक्टरों ने 12 साल की बच्ची का करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। फतेहपुर की रहने वाली लक्ष्मी पटेल के दिल के दाहिने हिस्से में टीबी की एक विशाल गांठ बन गई थी, जिसने खून के बहाव को लगभग रोक दिया था। निदेशक डॉ. राकेश वर्मा का दावा है कि इस तरह का यह दुनिया का पहला मामला है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- लग्जरी कार में बच्चे देख मचा बच्चा चोर का शोर, युवक को लोगों ने पीटा, पीड़ित बोला- घुमाने लाया था सोनभद्र में बच्चा चोर समझकर लोगों ने लग्जरी कार के मालिक को पीट दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। करीब आधे घंटे तक देर हंगामा चला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बच्चों और कार के मालिक को थाने ले जाया गया। बच्चों के माता पिता ने बताया कि वो कार सवार के घर काम करते हैं। मालिक उनके बच्चों को कार से लेने उनके घर आए थे। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम… 15- बारिश-ओले की आशंका 26 मार्च से यूपी में 5 दिन बारिश-ओले पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 26 से 30 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं, ठंडी हवा चलेगी। तापमान में 4°C से 5°C की गिरावट आएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *