DniNews.Live

यूपी के अंडा वितरक बोले- एक्सपायरी डेट से रुकेगी कालाबाजारी:FSDA के साथ बैठक की, कमेटी ने कहा- इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा


                 यूपी के अंडा वितरक बोले- एक्सपायरी डेट से रुकेगी कालाबाजारी:FSDA के साथ बैठक की, कमेटी ने कहा- इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा

यूपी के अंडा वितरक बोले- एक्सपायरी डेट से रुकेगी कालाबाजारी:FSDA के साथ बैठक की, कमेटी ने कहा- इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा

यूपी में अंडे पर एक्सपायरी डेट डालने को लेकर अंडा वितरकों, नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी और खाद्य औषधि विभाग की बैठक लखनऊ में हुई है। अंडा वितरकों ने एफएसडीए को आश्वासन दिया है कि 1 अप्रैल से वे अंडों पर एक्सपायरी डेट प्रिंट करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वहीं देश भर के विभिन्न राज्यों में अंडे का कारोबार करने वालों की समिति ने इसे लेकर कुछ आपत्तियां जताई हैं। अंडा वितरकों ने किया फैसले का स्वागत एफएसडीए में हुई बैठक में यूपी के अंडा वितरकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। अंडा वितरकों का कहना है कि इससे अंडे की न सिर्फ गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि उसकी कालाबाजरी भी रुकेगी। नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से कहा गया कि इससे अंडा वितरकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। साथ ही बाहर से आने वाले अंडों का रिकार्ड रख पाना मुश्किल होगा। वहीं कुक्कुट विकास समिति के अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि जो अंडा उत्पादक 50 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करके काम कर सकता है वह 50 हजार से 80 हजार रुपये में आने वाली मशीन भी खरीद सकता है। इससे यूपी के अंडा वितरकों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अंडे की मौजूदा डिमांड करीब 2.5 करोड़ प्रतिदिन की है, जिसे यूपी के उत्पादक पूरा कर दे रहे हैं। अंडों की डिमांड ठंड के मौसम में बढ़ जाती है, जब बाहर से अंडे मंगाने पड़ते हैं। वीपी सिंह कहते हैं कि फरवरी 2023 में इसके लिए गाइडलाइन तैयार की गई थी, लेकिन एनईसीसी के विरोध के चलते लागू नहीं हो सकी थी। कैसे रुकेगी कालाबाजारी वीपी सिंह कहते हैं कि अंडे पर एक्सपायरी डेट पड़ने से उसकी कालाबाजारी रुकेगी। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने इस मार्केट को भी अपने चंगुल में ले रखा है जो हर दिन अंडों का रेट कंट्रोल करते हैं। पहले रेट गिराकर अंडा वितरकों से अंडे खरीद कर चार–चार महीने तक स्टोर कर लेते हैं और डिमांड बढ़ने पर रेट बढ़ाकर उन्हीं अंडों को मार्केट में उतार देते हैं। इसी तरह पंजाब से घटिया क्वालिटी के अंडे लाकर भी बाजार में खपा दिए जाते हैं। लेकिन जब अंडे पर एक्सपायरी डेट पड़ जाएगी तो इस तरह की कालाबाजारी रुक जाएगी। वीपी सिंह ने बताया कि सामान्य स्थिति में अंडे को 14 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है जब कोल्ड स्टोरेज में रखने के बाद 35 दिनों तक अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता है। एफएसडीए आयुक्त करेंगी फैसला खाद्य एवं आषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त आयुक्त हरिशंकर सिंह ने मीटिंग के बारे में बताया कि बुधवार को अंडा वितरकों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें बहुत सारे सुझाव आए हैं। ये सुझाव एक्सपायरी डेट प्रिंट के समर्थन और विरोध दोनों में हैं। सुझावों का पूरा अध्ययन करने के बाद आयुक्त रौशन जैकब निर्णय लेंगी और विस्तृत गाइडलाइन जारी करेंगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *