DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में भूसे के विवाद में 3 की मौत; बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी, दो भाइयों से मारपीट

हरदोई में दो परिवारों के खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और दो सगे भाई शामिल हैं। भूसे को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था। कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं आरोपी के यहां जब परिजन शिकायत करने पहुचे तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सुरक्षा के तौर पर गांव में पीएसी बल को तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में थ्रेशर मशीन से कटकर 2 साल के बच्चे की मौत, तिरपाल पर लिटाते ही मशीन में चला गया आगरा में थ्रेशन मशीन की चपेट में आकर 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नगला मानसिंह के रहने वाले आकाश अपने परिवार के साथ सरसो कुटवाने के लिए खेत पर गए थे। उन्होंने अपने 2 साल के बेटे मानव को थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लिटा दिया। इसी बीच अचानक मशीन चलने लगी। मशीन चलने से तिरपाल मशीन के क्रॉस में आ गया। इससे पूरी तिरपाल मशीन में खींचती चली गई। पढ़िए पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *